You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : 30 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार, तीन फरार

width="500"


बैरिया (बलिया)।
पुलिस के उच्चाधिकरियों के पेच कसने के बाद भी शराब तस्कर तस्करी से बाज नहीं आ रहे है। फलस्वरुप चांद दियर पुलिस ने 30 पेटी 8 पीएम फ्रूटी अंग्रेजी शराब शोभा छपरा मठ धजु गिरि मार्ग पर उस समय बरामद कर लिया जब शराब तस्कर मोटरसाइकिल पर शराब लेकर बाबू के डेरा के रास्ते बिहार जा रहे थे। पुलिस के अनुसार उक्त शराब की कीमत 2 लाख रुपए है। चौकी इंचार्ज चांद दियर सौरभ कुमार सिंह ने बताया कि रमेश कुमार शाह निवासी बड़का बैजू टोला थाना बैरिया मोटरसाइकिल पर 10 पेटी 8 पीएम शराब लेकर बिहार जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया है। उसके बताने पर बगल के मक्का के खेत में छिपाया गया 20 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार शराब तस्कर रमेश कुमार शाह ने बताया कि मेरे साथ भानु सिंह, विवेक सिंह, चंदन सिंह निवासी रिवीलगंज भी इस व्यवसाय में शामिल है। यह शराब वही लोग लेकर जा रहे थे की पुलिस की सूचना पर मक्का के खेत में रखकर गायब हो गए। पुलिस ने चारों आरोपियों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज मुकदमा दर्ज किया है। इन दिनों डीआईजी के पेंच कसने के बाद सड़क बजाएं नदी के रास्ते शराब तस्करी हो रही है। उक्त शराब नदी के रास्ते हैं बिहार ले जाने की योजना थी, जबकि मुखबिर की सूचना पर रास्ते में ही इसे पुलिस ने जप्त कर लिया।

शिवदयाल पाण्डेय

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *