You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : अब होगा पोखरे का सुंदरीकरण, चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया भूमि पूजन

width="500"


बेल्थरारोड (बलिया)।
नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त ने बुद्धवार को नगर का हृदय स्थल कहा जाने वाले रामलीला मैदान स्थित पोखरे की सुंदरीकरण के लिए भूमि पूजन किया। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठानों की धूम रही। विद्वान आचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और मौलवी द्वारा दुआख्वानी के बीच भूमि पूजन से गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की गई। बाद में पत्रकारों से बातचीत में चेयरमैन प्रतिनिधि गुप्त ने कहा कि 1.17 करोड़ रुपए की लागत से पोखरे को भव्य व आकर्षक स्वरूप प्रदान किया जाएगा। पोखरे के चारों तरफ मनोरम घाट बनाए जाएंगे। चारों तरफ लोहे की लाइटिंग जाली लगेगी। बाउंड्री दीवार का निर्माण होगा। घाटों को राजस्थानी पत्थरों से आकर्षक बनाया जाएगा। पोखरे के बीच में फव्वारा लगेगा। बच्चों के मनोरंजन के लिए पोखरे में स्टीमर चलेंगे। उन्होंने कहा कि पोखरा और रामलीला मैदान को आकर्षक स्वरूप प्रदान कर भविष्य में पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही सेल्फी प्वाइंट बनेगा। इससे पोखरा रमणीक स्थल के रूप में तब्दील हो जाएगा। उन्होंने नगर विकास के लिए प्रतिबद्धता दोहराते हुए जनसहयोग की अपील की। मौके पर आलोक गुप्ता, राममनोहर गांधी, सद्दाम, मोहम्मद नैयर, रमेश चंद, परवेज हमजा, दानिश आफताब, मोनू मित्तल, मृत्युंजय गुप्त, सज्जन आर्य, लड्डू तिवारी, मनोज प्यारे, सुधीर मौर्य आदि मौजूद रहे।
जयप्रकाश बरनवाल

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *