You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्वांचल जोन प्रभारी अभिषेक दत्त का बलिया में जोरदार स्वागत

width="500"

बलिया। जिला कांग्रेस कमेटी बलिया के सभागार में गुरूवार कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्वांचल जोन प्रभारी अभिषेक दत्त का जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव एवं संगठन सृजन अभियान के तहत पूर्वांचल दौरे पर पहुंचे अभिषेक दत्त ने बलिया के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।


कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अभिषेक दत्त ने कहा कि भाजपा पूरे भारत वर्ष में भगवान राम के नाम पर चन्दा चुराने से लेकर लोगों की भावनाओं को चुराया है। आज हमें अपने संगठन को मजबूत स्थिति में रखना होगा, तभी समान विचारधारा वाले दल हमें महत्व देंगे। गठबंधन में अधिक से अधिक सीटें प्राप्त करने के लिए आवश्यक है कि हमारा संगठन मंडल, न्याय पंचायत और बूथ स्तर तक मजबूत हो तथा प्रत्येक बूथ पर ऐसे समर्पित कार्यकर्ता तैयार हों, जो चुनाव के अंत तक पूरी मजबूती के साथ डटे रहें।

जुमलेबाज सरकार से सतर्क रहे कार्यकर्ता
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं को “जुमलेबाज सरकार” से सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार झूठ और फरेब पर टिकी हुई है। देश में किसान, छात्र, व्यापारी और कर्मचारी सभी आंदोलित हैं, जिससे स्पष्ट है कि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी ताकत के साथ जुट जाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति
पूर्व विधायक सुधीर राय, दिग्विजय सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सचिदानंद तिवारी, ओम प्रकाश पाण्डेय, ओम प्रकाश तिवारी, बृजेश सिंह गाट, पुनीत पाठक, जैनेंद्र पाण्डेय मिंटू, सत्य प्रकाश मुन्ना उपाध्याय, विजय ओझा, वीरेश तिवारी, राजनारायण उपाध्याय, सिद्धनाथ तिवारी, अवनीश चंद्र पाण्डेय, मसूद अंसारी, रूपेश चौबे, विवेक ओझा, अबुल फैज,़ राहुल चौबे, राजेंद्र प्रसाद, रवि प्रकाश उपाध्याय, रमाशंकर यादव, सलमान खान, गिरीश कांत मिश्रा, उषा सिंह, अनुपम सिंह, मनोज गौतम, ओंकार नाथ, प्रभात सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष संतोष चौबे ने किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *