You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : नरहीं थाने में पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार, फर्जी मुकदमें में फंसाया, ग्रापए ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

width="500"

बलिया। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई बलिया का प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह से मिला। इस दौरान नरही थाने में पत्रकार के साथ किए गए दुर्व्यवहार तथा फर्जी मुकदमा को लेकर पत्रक सौंपा और उचित कार्रवाई की मांग की।
कहा कि 31 मई, दिन शनिवार को लक्ष्मणपुर के पत्रकार पवन कुमार यादव एक घटना का समाचार संकलन करने हेतु नरही थाना पर गए थे। वहां थानाध्यक्ष ने उनके साथ दुर्व्यवहार करने के साथ ही झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए थाने में बैठा दिया। दो जून को पत्रकार पवन कुमार यादव के साथ ही उनके नाबालिक पुत्र अंकित यादव का नाम फर्जी तरीके से एक मुकदमे में डाल दिया गया। प्रतिनिधि मंडल ने मांग किया कि नरही थाना पर लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज का अवलोकन कर उचित कार्यवाही करते हुए फर्जी तरीके से पत्रकार पवन कुमार यादव तथा उनके नाबालिक पुत्र अंकित यादव के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे को वापस कराया जाए।

सारी बात सुनने के बाद पुलिस अधीक्षक में मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में जनार्दन सिंह, श्याम प्रकाश शर्मा, छोटेलाल चौधरी, पवन कुमार यादव, नवीन कुमार गुप्ता, हरिवंश, अभिजीत सिंह, प्रभाकर सिंह आदि शामिल रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *