You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : 32वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए संगीत के मालवीय पं० काशी प्रसाद मिश्र


बलिया।
पं० काशी प्रसाद मिश्र पूर्व संगीत विभाग अध्यक्ष श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलिया की 32वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का संपन्न हुई। मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार अशोक एवं विशिष्ट अतिथि विंध्याचल सिंह रहे तथा अध्यक्षता विजय मिश्र ने किया। कार्यक्रम का आयोजन पं0 के० पी० मिश्र मेमोरियल संगीत विद्यालय रामपुर के प्रांगण में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. भोला प्रसाद आग्नेय के संचालन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ पं० काशी प्रसाद मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन द्वारा हुआ। मुख्य अतिथि अशोक ने कहा कि पं० काशी प्रसाद मिश्र गायन एवं वादन संगीत की सभी विधाओं में दक्ष थे और संगीत की ज्योति ऐसी जलाई जो आज भी और भविष्य में भी जलती रहेगी। पं० के० पी० मिश्र के पौत्र शिवम मिश्र ने राग जोग प्रस्तुत किया तथा तबले पर आकाश मिश्र ने संगत किया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में मिश्र ने अपनी कविता प्रस्तुत किया। विशिष्ट अतिथि सिंह ने भी काव्यांजलि प्रस्तुत किया। संस्कार भारती के साहित्य संयोजक शिव जी पांडे रसराज ने कहा कि मिश्र जी अति सरल स्वभाव के व्यवहार कुशल व्यक्ति थे।
पं० काशी प्रसाद मिश्र के पुत्र ने गायन द्वारा दी श्रद्धांजलि
मिश्र जी के सुपुत्र राजकुमार मिश्रा ने भी अपने गायन के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित किया तथा मोहन जी सत्यांश, प्रेम प्रकाश पांडे, नरेंद्र कुमार पांडे, रश्मि पाल, श्रेया राय, प्रज्ञा पांडे, रिया राय, रानी वर्मा, दिव्यांशी, आयुष्मान पांडे, आरती, स्वाति, विपुल, पृथ्वी, शौर्य, सात्विक, देवांश, सत्यकृत, अबीर, प्रिंस, शाश्वत, धर्मेंद्र, राहुल, दिव्यांश, रितेश, पवन, राहुल तिवारी, तुलसी, निर्मल, विजय कुमार सिंह, शशिकांत ओझा, हरे राम दुबे, विशाल यादव, कृष्ण कुमार पाठक, राकेश कुमार गुप्त, मुकेश चंचल इत्यादि ने काव्य पाठ और संगीत द्वारा अपनी अपनी श्रद्धांजलि प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में मिश्र जी के सुपुत्र पं० राजकुमार मिश्र ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *