You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : विधायक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन

width="500"

आनंद सिंह पिंटू,
सहतवार (बलिया)।
स्थानीय नगर पंचायत से सटे ग्राम सभा खानपुर में रविवार की दोपहर आयोजित एक कार्यक्रम में बांसडीह विधायक केतकी सिंह द्वारा वर्षों से बदहाल सहतवार, हरपुर मार्ग के निर्माण के लिए वैदिक मंत्रोच्चार व पूजा पाठ के साथ भूमिपूजन करते हुए कार्य शुभारंभ किया। लोक निर्माण विभाग लगभग 11 करोड़ 66 लाख की लागत से बदहाल सड़क का निर्माण करायेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केतकी सिंह ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार आमलोगों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है।

बांसडीह क्षेत्र में भी सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा के साथ ही घाघरा नदी की बाढ़ से बचाव के लिए मेरे प्रयास से लगातार कार्य हो रहा है। सहतवार हल्दी मार्ग पर सहतवार से हरपुर तक लगभग 4.80 किमी लम्बी सड़क 11 करोड़ 66 लाख रूपया से बनेगी। टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो गयी हैं तथा प्रथम किस्त का एक करोड़ तीस लाख रूपया अवमुक्त भी हो गया हैं। विधायक श्रीमती सिंह ने कहा कि वर्षों से खराब सड़क बनने से सहतवार, खानपुर, डुमरिया, हरपुर, बिंगही, बहुआरा, सोनवानी आदि गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
बताया कि सहतवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल जनवरी माह से डाक्टर, डिजीटल एक्स-रे मशीन व प्रसव आदि अन्य सुविधाओं के साथ के शुरू कराया जायेगा। सहतवार के मंडी समिति का पुनरोद्धार कर शीघ्र शुरूआत होगा। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता केशरी प्रकाश व सहायक अभियंता आशीष शुक्ला, राणा प्रताप यादव, सुधांशु गुप्ता, प्रमोद सिंह , प्रतुल ओझा, रंजन सिंह, लक्ष्मण सिंह, सुनील प्रताप शैलू, उमेश राजभर, दुर्गेश मिश्र, शम्भू शरण बेहाल, राजकुमार वर्मा, अकबर अहमद, शैलेंद्र तिवारी आदि थे। संचालन छोटेलाल राजभर अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता ललन तिवारी तथा सभी का आभार मंडल अध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने व्यक्त किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *