You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए हुई बैठक

width="500"

बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया अमित पाल सिंह के आदेशानुसार हरीश कुमार अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया की अध्यक्षता में मंगलवार को एडीआर भवन दीवानी न्यायालय, बलिया में जनपद के समस्त बैंक प्रबन्धकगण की बैठक, राष्ट्रीय लोक अदालत 10 मई को व्यापक रूप से सफल बनाने के उद्देश्य से की गयी।


बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु विचार विमर्श किया गया तथा इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने के लिए चर्चा की गयी। अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, हरीश कुमार द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त बैंक प्रबंधकगण को निर्देशित किया गया कि वे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में एनपीए एकाउंटस से संबंधित नोटिसों को शीघ्र कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया को प्रेषित करें, जिससे की प्राप्त नोटिसों को समय से तामिला कराया जा सके तथा यह भी निर्देशित किया गया कि वह अपने क्षेत्रान्तर्गत आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार, पम्पलेट, पोस्टर व बैनर आदि से, करना सुनिश्चित करें।

बैठक में सेन्ट्रल बैंक के एलडीएम/प्रबंधक बलिया, पंजाब नेशनल बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक राकेश कुमार, इण्डियन बैंक के शाखा प्रबंधक विजेन्द्र कुमार, यूनियन बैंक के प्रबंधक प्रशान्त कुमार, सेन्ट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक बलिया, बैंक ऑफ बडौदा के प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता, बड़ौदा यूपी बैंक के मुख्य प्रबंधक पियूष कुमार एवं बड़ौदा यूपी बैंक के प्रबंधक विकास कुमार उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *