You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बलिया में मेडिकल स्टोर में भीषण आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

width="500"

बलिया। शहर के बिशुनीपुर चौराहे पर स्थित ‘7 टू 11 मेडिकल स्टोर’ में मंगलवार की सुबह भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते दुकान के अंदर रखा दवाओं का बड़ा स्टॉक, फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।


घटना बिशुनीपुर मस्जिद के पास की है। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने मेडिकल स्टोर से धुआं और आग की लपटें निकलती देख शोर मचाया। आसपास के दुकानदार और मोहल्ले के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग लगातार फैलती चली गई। इसके बाद तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।
जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम कई वाहनों के साथ मौके पर पहुंची। अग्निशमन अधिकारी द्वितीय संजय कुमार ने बताया कि सुबह करीब 6ः11 बजे कंट्रोल रूम को आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही तत्काल दो से तीन फायर टेंडर मौके के लिए रवाना किए गए।


फायर कर्मियों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर पहुंचने के बाद आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग की तीव्रता अधिक होने के कारण काफी देर तक धुआं और लपटें निकलती रहीं। आसपास घनी आबादी होने के कारण आग के दूसरी दुकानों और मकानों तक फैलने का खतरा भी बना रहा। हालांकि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

दो घंटे लगे आग बुझाने में
करीब दो घंटे की लगातार मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन मेडिकल स्टोर में रखा दवाओं का बड़ा स्टॉक, फ्रीजर, कंप्यूटर, फर्नीचर और अन्य जरूरी सामान जलकर नष्ट हो गया।

शार्ट सर्किट की जताई जा रही आशंका
अग्निशमन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि आग लगने का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, दुकान मालिक और स्थानीय लोगों के अनुसार नुकसान लाखों रुपये में हुआ है। घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *