You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : बलिया में बड़ा हादसा : पिंडदान के बाद अयोध्या जा रहे यात्रियों की बस ट्रक से भिड़ी, 22 घायल

बलिया। गया में पितृपक्ष मेले में पिंडदान का कार्य संपन्न करने के बाद अयोध्या जा रहे यात्रियों से भरी बस सोमवार की भोर में वीर कुंवर सिंह सेतु के नए पुल पर हादसे का शिकार हो गई। करीब चार बजे बस आगे चल रहे ट्रक से पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक समेत करीब 22 यात्री घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही बक्सर और नरहीं पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला और सभी को इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेजा। बक्सर पुलिस भी सदर अस्पताल पहुंची और घायलों के इलाज की व्यवस्था में जुटी रही। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।

एक घंटे तक पुल पर बाधित रहा आवागमन
वीर कुंवर सिंह सेतु पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस खड़ी होने से करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। इसके चलते बक्सर से लेकर भरौली गोलंबर के आगे तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। बक्सर पुलिस ने जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त बस को पुल से हटवाकर भरौली गोलंबर के पास खड़ा कराया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

तेलंगाना के रहने वाले हैं सभी यात्री
बताया गया कि बस में सवार सभी यात्री तेलंगाना के रहने वाले हैं। गया में पितृपक्ष मेले के दौरान पिंडदान करने के बाद सभी अयोध्या के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान वीर कुंवर सिंह सेतु पर बस ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घायलों में के. वेणु राव, के. राजेश्वरी राव, के. नारायण राव, के. स्वामी राव, के. विजयल राव, के. संपत राव, पी. इलैया, जी. राम रेड्डी, जी. राजू रेड्डी, के. संपत, वी. सर्वैया, बी. इलैया, वी. रामा राव, टी. एहेशिया, पी. वेंकट राव, टी. संपत राव, टी. नरसिंह राव और जी. राजेश्वरी राव समेत कुल 22 यात्री शामिल हैं। सभी का इलाज बक्सर सदर अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में बस के आगे चल रहे ट्रक से पीछे से टकराने को हादसे की वजह बताया जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *