You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बने महमूद

width="500"

बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष के सहमति से समाजवादी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ बलिया के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष महमूद अंसारी को मनोनित कर संगठन को मजबूत एवं पार्टी के विचारधारा को आगे बढ़ाने हेतु जिम्मेदारी दी गई है।

इसकी जानकारी होते ही सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी है। इसकी जानकारी देते हुए फेफना विधानसभा के विधायक व जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं पूर्व नेता विरोधी दल रामगोविन्द चौधरी ने इनके मनोनयन पर हर्ष व्यक्त किया। अल्पसंख्यक समाज के जिला प्रभारी एवं विधानसभा सिकन्दरपुर के नेता डॉ0 एसएस इस्लाम कार्यवाहक जिलाध्यक्ष महमूद को बधाई देते हुए कहा कि सब लोग मिल कर 2027 में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सरकार बनाने की जिम्मेदारी है। पार्टी के बीरबल राम, डा. शुएबुल इस्लाम, रविन्द्र यादव, मोहमद वारिस, अजय यादव, हरेंद्र गोंड, डा शब्बीर, राजन कनौजिया, रामाशंकर खरवार, अजीत त्रिपाठी, अशोक यादव आदि ने महमूद अंसारी को बधाई दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *