You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : स्व. चंद्रभानु पाण्डेय ने नौजवानों को दिखाई संघर्ष की राह : रामगोविन्द चौधरी

width="500"

33वीं पुण्यतिथि पर टीडी कालेज में शहीद छात्रनेता को दी गई श्रद्धांजलि
बलिया। मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज (टीडी कॉलेज) के प्राचार्य कक्ष के सामने स्थित पार्क में गुरूवार को चंद्रभानु पांडेय की 33वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित सर्वधर्म समभाव सभा में मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, फेफना विधायक संग्राम सिंह व वाराणसी मण्डल स्नातक क्षेत्र से एमएलसी आशुतोष सिन्हा समेत बड़ी संख्या में छात्र नेताओं ने चंद्रभानु पांडेय को श्रद्धांजलि अर्पित की।
चंद्रभानू पांडेय का जन्म 1966 में जिले के बभनौली गांव में हुआ था। उनकी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई गांव के ही सरकारी स्कूल से पूरी हुई। बाद में राजकीय इण्टर कॉलेज व उच्च शिक्षा के लिए टीडी कॉलेज में दाखिला लिया। टीडी कॉलेज से वो छात्र संघ का चुनाव भी लड़ चुके थे। निधन के साल भी वो छात्र संघ चुनाव की तैयारी कर रहे थे। साल 1991 में पांच दिसंबर को टाउन इण्टर कालेज में पढ़ने वाले कक्षा सात के एक छात्र को रोडवेज के बस ने कुचल दिया। मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने बच्चे की लाश के साथ लावारिसों जैसा व्यवहार किया था।

इसी बात को टीडी कॉलेज के छात्र आंदोलन करने लगे। इस आंदोलन का नेतृत्व चंद्रभानु पांडेय कर रहे थे। छात्रों की मांग थी कि बच्चे के परिवार को मुआवजा मिले और शव को ससम्मान परिवार के लोगों को दिया जाय। इसी आंदोलन के दौरान पुलिस ने फायरिंग की और पुलिस की गोली से चंद्रभानू पांडेय शहीद हो गए। तब से लेकर आज तक पांच दिसंबर का दिन एक काला दिन बन गया। लेकिन चंद्रभानु पांडेय एक शहीद के रूप में अमर हो गए। टीडी कॉलेज में चंद्रभानु पांडेय को श्रद्धांजलि देते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि विद्यार्थी नेताओं में संघर्ष का माद्दा कम हो रहा है। चंद्रभानु की शहादत से छात्रों और छात्रनेताओं को सीख लेनी चाहिए। कहा कि चंद्रभानु पाण्डेय ने संघर्ष की राह दिखाई थी।


विशिष्ट अतिथि एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि छात्रों के हित में शहीद चंद्रभानु पाण्डेय के आदर्शों पर चलकर ही छात्रसंघ की बहाली कराई जा सकती है। जब तक छात्रसंघ बहाल न हो, राजनीति में शुद्धता नहीं आ सकती। विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि युवा संघर्ष की राह पर चलने का संकल्प लें। तभी राजनीति का भला होगा। शहीद छात्रनेता चंद्रभानु पाण्डेय की स्मृति में अतिथियों द्वारा टीडी कालेज परिसर में पौधरोपण भी किया गया। अतिथियों ने कदम्ब के पौधे लगाए। इसके अलावा हिन्दू, मुस्लिम और सिक्ख धर्म के लोगों ने सुरों से श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा में ये रहे उपस्थित
राणाप्रताप सिंह, नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू, सच्चिदानंद तिवारी, उमाशंकर पाठक, राजीव मोहन चौधरी, सुशांत राज भारत, संजय उपाध्याय, लक्षमण गुप्ता, वेदप्रकाश पाण्डेय, लक्ष्मण यादव, रामाकृष्ण यादव, अरुण सिंह, जितेन्द्र सिंह, अरविंद राय, रामविचार यादव, बिजेंद्र राय, प्रेमप्रकाश सिंह पिंटू, मृत्युंजय राय, दिनेश प्रताप सिंह, जमाल आलम, दीपक सिंह, संतोष सिंह, रामप्रताप सिंह, अनूप सिंह, श्यामनारायण तिवारी, अशोक यादव, जयपाल यादव, करुनानिधि तिवारी, रजनीश यादव आदि थे। संचालन अमित सिंह ने किया। आभार सुशील कुमार पांडेय कान्हजी ने व्यक्त किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *