You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई

width="500"

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल में शनिवार को कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया, जहां छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों ने मिलकर इस विशेष दिन को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य एवरी बघेल के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा, आप सभी हमारे विद्यालय के गौरव हैं। हम उम्मीद करते हैं कि आप जीवन में आगे बढ़कर अपने सपनों को साकार करेंगे और समाज में सकारात्मक बदलाव लाएंगे। विदाई समारोह में कक्षा 11 के छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें मनमोहक नृत्य, भावपूर्ण गीत और मनोरंजक नाटक शामिल थे। इन प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह और जोश भर दिया। एक विशेष वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से छात्रों की स्कूल जीवन की यादगार झलकियों को दिखाया गया, जिसने सभी को भावुक कर दिया। कक्षा 12 के कुछ विद्यार्थियों ने मंच पर आकर अपने अनुभव साझा किए और शिक्षकों एवं दोस्तों के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रबंध निदेशक तुषार नन्द एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य ए.के. बघेल ने विद्यार्थियों को जीवन में आत्मविश्वास और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कक्षा 12 के छात्र अपनी आंखों में नए सपनों और दिल में पुरानी यादों को संजोए हुए विद्यालय से विदा हुए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *