You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : ऐतिहासिक रहा सपा प्रमुख अखिलेश यादव की जन्मदिन पार्टी : बोले अवलेश सिंह

width="500"

रोशन जायसवाल
बलिया।
लखनऊ में समाजवादी पार्टी मुख्यालय पर एक विशेष उत्साह और उमंग का माहौल था, क्योंकि यह दिन समाजवादियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण था। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिलेश यादव का जन्मदिन पूरे उत्तर प्रदेश में बड़े धूमधाम और उत्सव के साथ मनाया गया।
पार्टी मुख्यालय पर भारी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक एकत्र हुए, जिन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष से गर्मजोशी के साथ मुलाकात की और उनके प्रति अपनी श्रद्धा व समर्थन व्यक्त किया। इस अवसर पर लोकगीत और लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनके मधुर तरानों और मनमोहक प्रदर्शनों ने सभी का मन मोह लिया। अखिलेश यादव ने सभी का हृदय से धन्यवाद किया। पूरे प्रदेश में जन्मदिन के उपलक्ष्य में जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया।

लखनऊ में भी बड़ी तादाद में भंडारे आयोजित हुए और फ्री पान वितरण के कार्यक्रमों ने लोगों के बीच उत्साह बढ़ाया। इसके अलावा, कहीं रक्तदान शिविरों में युवाओं ने उत्साह दिखाया, तो कहीं अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित किए गए। 2027 में उन्हें पुनः मुख्यमंत्री बनाने की कामना के साथ ये प्रार्थनाएं की गईं, जो उनके व्यापक जनाधार और सभी समुदायों के प्रति उनके समावेशी दृष्टिकोण को दर्शाता है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव को अवलेश सिंह ने दी जन्मदिन की बधाई
बलिया। देश और उत्तर प्रदेश के समाजवादी नेताओं के लिए 01 जुलाई लिए बहुत खास दिन रहा क्योंकि उस दिन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलश यादव का जन्मदिन था और अपने जन्मदिन की पार्टी उन्होंने सपा कार्यालय लखनऊ मे मंगलवार को अपने कार्यकताओं के साथ मनाई। इस अवसर सपा के राष्ट्रीय सचिव अवलेश कुमार सिंह ने अपने तरफ से जन्मदिन पार्टी को और खास बना दी वह पूरे कार्यक्रम तक अपने नेता के साथ जमे रहे और उनसे आशीर्वाद भी लिया।

जन्मदिन पर सुंदर कांड और भंडारा भी
लखनऊ मे सपा प्रमुख अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सुंदर कांड और विशाल भंडारा भी आयोजन किया था जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

बहुत जल्द होगा क्षत्रिय महासम्मेलन
लखनऊ पार्टी कार्यालय पर सपा के राष्ट्रीय अध्य्क्ष अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई देकर बाहर निकलें सपा के राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह ने कहा कि बहुत जल्द लखनऊ मे क्षत्रिय महासम्मेलन का आयोजन किया जायेगा जिसमें देश और प्रदेश के क्षत्रिय समाज को आमंत्रित किया जाएगा और उसके लिए पूरी तैयारी की जाएगी और इस बार का क्षत्रिय महासम्मेलन पूर्ण रूप से ऐतिहासिक होगा और यादगार होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *