
बलिया। बापू भवन में शनिवार को नाई समाज की तरफ से होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में नाई समाज के लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर फेफना विधायक संग्राम यादव, बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अनिल ठाकुर, जिलाध्यक्ष मणिंद्र बहादुर, नगर अध्यक्ष शंकर, मंजू ठाकुर, रेनू शर्मा, आशा देवी, विमला देवी, मनोज ठाकुर, चांदमुनि, शंकर, अरविंद ठाकुर, रामनारायण यादव, तेज बहादुर ठाकुर, उमेश चंद सराफ, सुनील सराफ आदि मौजूद रहे।

