You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : प्रेमी से शादी की जिद में जियो टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

width="500"

बलिया। पकड़ी थाना क्षेत्र के एकइल गांव में मंगलवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती प्रेमी से शादी कराने की मांग को लेकर जियो टावर पर चढ़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन युवती अपनी मांग पर अड़ी रही। उसने साफ कहा कि जब तक उसका प्रेमी नहीं आएगा या शादी का भरोसा नहीं मिलेगा, तब तक वह टावर से नीचे नहीं उतरेगी।


बताया जाता है कि युवती ने सोमवार की शाम अपने प्रेमी के खिलाफ पकड़ी थाने में प्रार्थना पत्र देकर शादी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। इसके बावजूद मंगलवार सुबह उसने यह कदम उठा लिया। युवती के टावर पर चढ़ने की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। पुलिस प्रशासन के साथ स्थानीय लोगों ने भी उसे सुरक्षित नीचे उतरने के लिए काफी देर तक मनाने की कोशिश की।


मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने युवती को भरोसा दिलाया कि उसकी शिकायत पर उचित कार्रवाई की जाएगी, लेकिन वह अपनी जिद पर कायम रही। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने युवक के परिजनों को मौके पर बुलाया। काफी समझाने के बाद युवक के माता-पिता ने युवती से शादी कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद वह टावर से सुरक्षित नीचे उतर आई। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

विशाखापट्टनम से प्रेमी को बुलाया गया वापस
उप निरीक्षक शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि युवती का प्रेमी वर्तमान में विशाखापट्टनम में रहकर काम करता है। उसे भी वापस बुलाया गया है। युवक के माता-पिता ने दोनों की शादी कराने का भरोसा दिया है, जिसके बाद युवती टावर से नीचे उतर गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *