You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : घाघरा के जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि, गांव की तरफ बढ़ा पानी

width="500"


सिकंदरपुर (बलिया)।
क्षेत्र के घाघरा नदी के जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि से नदी का पानी अब गांव की तरफ रुख कर लिया है। हालांकि रियायसी मकानों तक अभी पानी नहीं पहुंचा है, लेकिन गांव के बाहरी हिस्से में पूरी तरह से पानी भर गया है। वहीं पुरुषोत्तम पट्टी के जूनियर हाई स्कूल सहित अस्पताल में भी पानी चला गया है। नदी के जलस्तर में लगातर हो रही वृद्धि से क्षेत्रीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

गुरुवार को उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर रवि कुमार पासवान ने घाघरा नदी के किनारे बसे कठौड़ा, दुहा विहरा, पुरुषोत्तम पट्टी, खरीद, निपानिया, सहित आधा दर्जन गांव का जायजा लिया। वही गांव के लोगो को सतर्क रहने की बात बताई। नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद सबसे ज्यादा दिक्कत पशुओं को हो रही है। स्थानीय लोगांे ने बताया कि जिस रफ्तार से नदी का पानी बढ़ रहा है उससे ऐसा लगता है जल्द ही गांव के घनी आबादी में भी पानी आने की संभावना बढ़ गयी है। निपानिया, परुषोत्तमपट्टी, जिन्दपुर गाँव बाढ़ के पानी से घिरता जा रहा है। इन गांवों में नदी का पानी आबादी वाले हिस्से में जाने की संभावना है। अनेक ग्रामवासियों के मकानों में बाढ़ का पानी घुस गया है, जिससे परिवार वाले कठिनाईयां झेलने को विवश हैं।
रमेश जायसवाल

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *