You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : पूर्व पीएम की समाधि स्थल पर अर्पित किया पुष्प

width="500"

बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती पर शुक्रवार को उनकी समाधि जननायक स्थल निकट विजय घाट नई दिल्ली में श्रद्घांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह, केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी, केन्द्रीय जितिन प्रसाद, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, अरूण सिंह, राधा मोहन अग्रवाल, सांसद निशिकांत दुबे, श्रीमती सुप्रिया सुले, रमेश, कृरूणा, दुष्यंत सिंह, सुरेन्द्र सिंह नागर, मयंक, लक्ष्मण, मिथिलेश, सुबोध कान्त सहाय, एस सेल्वगनाबथी, नरेश बंसल, उप्र सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी,

पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, पूर्व सांसद धनंजय सिंह, रोहित सिंह आदि ने जननायक चंद्रशेखर की समाधि पर पुष्प अर्पित करके नमन किया। इसी क्रम में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के जन्म शताब्दी वर्ष का औपचारिक शुभारंभ भी हुआ। इसके अंतर्गत वर्षभर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी, ताकि उनके व्यक्तित्व, कृतित्व एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *