You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : माधव ब्रह्म बाबा जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जले सवा लाख दीप

width="500"

मनीष तिवारी,
चितबड़ागांव (बलिया)।
आदर्श नगर पंचायत चितबड़ागांव के वीरान क्षेत्र में स्थित ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 माधव ब्रह्म बाबा के जन्मोत्सव पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय धार्मिक आस्था के आयोजन क्रम में रविवार वार को दीपोत्सव कार्यक्रम हुआ। दीपोत्सव में पावन धार्मिक स्थल पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में भक्त जुटे और उस वीरान इलाके में स्थापित स्थान पर भव्यतम और दिव्यतम दीपावली सा नजारा दिखा।

सवा लाख से अधिक दीप भक्तों और आयोजन समिति ने जलाए। दीपोत्सव और आरती के समय बाबा के अनन्य भक्त गुरु भरत उपाध्याय भी सपरिवार मौजूद रहे। माधव ब्रह्म बाबा के पावन स्थान पर प्रत्येक वर्ष 20 अक्टूबर के दिन दीपोत्सव का आयोजन किया जाता है। पावन स्थल की साफ सफाई और सजावट का कार्य एक दिन पहले ही संपन्न हो गया था। रविवार को सुबह से ही भक्त दीपोत्सव की तैयारी में जुटे थे। पावन स्थान के आगे कतारबद्ध तरीके से दीप रखा गया। भक्तों का आगमन दोपहर से ही शुरु हो गया था। निर्धारित समय पर गुरूजी भरत उपाध्याय ने दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव की शुरुआत की। फिर देखते ही देखते लाखों दीप जल उठे। दीपावली सा नजारा हो गया।

हजारों भक्तों ने मनोयोग से बाबा का जयकारा किया। दीपोत्सव के बाद आरती मंच से माधव ब्रह्म बाबा की पावन आरती का गायन हुआ और चल रहे अष्जाम कीर्तन हरे राम, हरे कृष्ण की पूर्णाहुति के बाद सोमवार को भव्य हवन और भंडारा होगा।

परिसर में लगा मेला भी
माधव ब्रह्म बाबा के पावन स्थल पर जन्मोत्सव आयोजन पर मेले का भी आयोजन हुआ। छोला, समोसा, चाउमिन, जलेबी, आइसक्रीम आदि की दर्जनों से अधिक दुकानें लगी। महिलाओं के सौंदर्य प्रशाधन सामग्री और खिलौनों की भी दुकानें लगीं। ग्रामीण इलाकों के भक्त श्रद्धालुओं ने मेले का भी खूब आनंद लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *