You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बनरबगिया मोड़ पर मौत को दावत देता गिरा पेड़, दो सप्ताह बाद भी नहीं हटा अवशेष

width="500"

बेरुआरबारी (बलिया)। बांसडीह-बेरुआरबारी मार्ग पर बनरबगिया मोड़ के समीप आंधी-पानी में बीच सड़क पर गिरा पेड़ दो सप्ताह बाद भी पूरी तरह नहीं हटाया जा सका है। प्रशासन की लापरवाही के चलते सड़क पर पड़ा पेड़ का हिस्सा अब राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बन गया है। रात के अंधेरे में आए दिन लोग उससे टकराकर घायल हो रहे हैं, लेकिन संबंधित विभाग अब तक उदासीन बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार करीब दो सप्ताह पूर्व तेज आंधी और बारिश के दौरान विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया था। घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा पेड़ का कुछ हिस्सा हटाकर मार्ग को आंशिक रूप से चालू कर दिया गया, लेकिन पेड़ का बड़ा भाग अब भी सड़क किनारे और मार्ग के बीच में पड़ा हुआ है। इससे सड़क संकरी हो गई है तथा वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय सड़क पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण बाइक सवार और राहगीर पेड़ के अवशेष को देख नहीं पाते और दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। क्षेत्रीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से तत्काल सड़क पर पड़े पेड़ के अवशेष को हटवाने तथा मार्ग को पूरी तरह सुरक्षित कराने की मांग की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *