You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : भीषण गर्मी में भी घर-घर-गांव-गांव जाकर भाजपा सरकार की नीतियों को बता रहीं पूर्व सांसद पुत्री विजयालक्ष्मी

width="500"

बैरिया (बलिया)। भाजपा नेत्री पूर्व सांसद भरत सिंह की पुत्री विजयालक्ष्मी सिंह सरकार की नीतियों व जन कल्याणकारी कार्यक्रमों को घर-घर पहुंचने के क्रम में इस भीषण गर्मी के मौसम में भी गांव-गांव घर-घर भ्रमण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 12 वर्ष व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नव वर्षों के कार्यों को लोगों को बता रही हैं।


बता रहे हैं कि सपा कांग्रेस की सरकारों में सपा व कांग्रेस की सरकारों में आमलोगों को इतनी बेबसी लाचारी को झेलना पड़ता था बिजली व कानून व्यवस्था को लेकर कितनी परेशानी थी। विजयालक्ष्मी सिंह लोगों को सरकार द्वारा शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, बिजली, पेयजल सरकारी नौकरी में पारदर्शी तरीके से भर्ती सहित कई मुद्दों को सरकार की उपलब्धियों को लोगो को विस्तार से समझा रही है इसी क्रम में रविवार को कर्णछपरा में और सोमवार को धतुरी टोला में भ्रमण किया इस अवसर पर उनके साथ दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *