You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : आठ साल बेमिसाल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के योजनाओं की दी जानकारी

width="500"

बेरुआरबारी (बलिया)। उत्तर प्रदेश सरकार आठ साल बेमिसाल के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव गांव घर घर चलो अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसके माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी के साथ ही सरकार की तमाम उपलब्धियों को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बताया जा रहा हैं। इस दौरान क्षेत्र के ग्राम पंचायत सूर्यपुरा में सरकार की उपलब्धियों का गुणगान कार्यकर्ताओं ने किया। आठ साल में होने वाले कार्याे की जानकारी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ग्रामीणों को दी गई।

भाजपा के मंडल अध्यक्ष नितेश सिंह, भाजपा नेत्री रेखा सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2017 से पहले जंगलराज कायम था, लेकिन 2017 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का काम किया है। आज उत्तर प्रदेश को विकास के इंजन के नाम से जाना जाता है। केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार सबका साथ और सबका विकास के सिद्धांत पर काम कर रही है। इस मौके पर मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बिरजू साहनी, ग्राम प्रधान निश्मा रजक, दीपक सिंह, चंदन सिंह, बालेंदु रजक, बसंत, अभिषेक उपाध्याय, प्यारेलाल चौहान आदि रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *