You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : डूहा बिहरा महायज्ञ : योगेश्वर सिंह की टीम कर रही है निःशुल्क चाय का वितरण

width="500"


रोशन जायसवाल
बलिया।
डूहा बिहरा में आयोजित 108 कुंडीय महायज्ञ 11 दिसम्बर से 19 जनवरी तक आयोजित है। इस यज्ञ स्थल पर देश के कई जगहों से संतों का जमावड़ा होगा। चर्चा यह भी है कि इस यज्ञ स्थल पर बागेश्वर धाम के पं0 धीरेन्द्र शास्त्री भी आ सकते है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जहां आयोजक मण्डल बड़ी मेहनत कर रहा है, वहीं दूसरी ओर सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के नेता समाजसेवी योगेश्वर सिंह की टीम निःशुल्क चाय का वितरण कर रही है, जिसमें मुख्य रूप से सुनील मिश्रा, विट्टू सिंह विवेक गुप्ता, सुशील सिंह बुचानी व राजेश्वर सिंह लगे हुए है। योगेश्ववर सिंह द्वारा लगाये गये निःशुल्क चाय स्टाल से मिली जानकारी के अनुसार प्रत्येक दिन 70 से 80 लीटर दूध की चाय निःशुल्क दी जा रही है। वहां पहुंच रहे लोगों ने इस निःशुल्क चाय स्टाल की जमकर तारीफ कर रहे है। दूरभाष से समाजसेवी योगेश्वर सिंह ने बताया कि 19 जनवरी तक निःशुल्क चाय वितरण शिविर चलेगा और आश्यकता पड़ी तो स्टालों की संख्या बढ़ाई जायेगी। उन्हांेने ने मौनी बाबा का आशीर्वाद लेते हुए कहा कि ऐसे महान संत के प्रयास से 108 कुंडीय महायज्ञ हो रहा है।

17 करोड़ रूपये हो रहे है खर्च
डूहा बिहरा में 40 दिवसीय 108 कुण्डीय महायज्ञ में लगभग 17 करोड़ रूपये खर्च किये जा रहे है। करीब दो करोड़ रूपये सिर्फ एक मण्डप के निर्माण में खर्च किये जा रहे है। पूरे भारत में इसकी चर्चा है। बताते चलें कि डूहा बिहरा में करीब 500 वर्ष पुराना मठ जिसे नेपाल के राजा ने बनवाया था, जो आज भी उसी बुनियाद पर खड़ा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *