You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : भीषण गर्मी के चलते बदला स्कूलों का समय, सुबह 7ः30 बजे से दोपहर 1ः30 बजे तक संचालन

width="500"

बलिया। गर्मी एवं हीटबेव के दृष्टिगत बीएसए मनीष कुमार सिंह ने शिक्षा निदेशक (बेसिक) उत्तर प्रदेश के निर्देश के क्रम में विद्यालय संचालन का समय परिवर्तित कर दिया है। बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित परिषदीय विद्यालय प्रातः 7ः30 बजे से अपरान्ह 1ः30 बजे तक संचालित किये जायेंगे। हालांकि, पठन-पाठन के लिए छात्र-छात्राएं प्रातः 7ः30 बजे से अपरान्ह 12ः30 बजे तक ही विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।


विद्यालय में प्रार्थना सभा/ योगाभ्यास प्रातः 7ः30 बजे से 7ः40 तक तथा मध्यावकाश प्रातः 10 बजे से 10ः15 बजे तक होगा। बीएसए ने स्पष्ट किया है कि शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में प्रातः 7ः30 बजे से अपरान्ह 1ः30 बजे तक उपस्थित रहकर शैक्षणिक, प्रशासकीय एवं अन्य कार्यों को पूर्ण करेंगे। वहीं, मान्यता प्राप्त विद्यालयों के मामले में विद्यालय प्रबंध समिति यथावश्यक निर्णय लेने के लिए अधिकृत होगी। बीएसए ने समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शिक्षा निदेशक (बेसिक) उत्तर प्रदेश द्वारा विद्यालय के संचालन के सम्बंध में दिये गये निर्देश के क्रम में अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *