You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बाढ़ के पानी में डूबकर बालक की मौत, मचा कोहराम

width="500"

बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के गांव में एक 11 वर्षीय लड़का गंगा नदी में आई बाढ़ में गुरुवार को डूब गया। आस-पास के लोगों ने अथक प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
जानकारी के अनुसार बैरिया थाना क्षेत्र के राजेश गुप्ता का 11 वर्षीय पुत्र युवराज गुप्ता हल्दी पश्चिम टोला निवासी अपने नाना जगेश्वर गुप्ता के घर रहता था। गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे कुछ बच्चों के साथ स्नान करने गया था, वहां से लौटते समय गंगा नदी में आई बाढ़ में बह के गड्ढे में चला गया। पीछे से कुछ लोगों ने शोर मचाया तो अन्य लोग भी वहां इकट्ठा हो गए। काफी तलाश के बाद उसका शव मिला।
हल्दी थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह ने बताया कि बैरिया का रहने वाला था अपने नाना के यहां रहता था। गहरे पानी में जाने से उसकी मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *