You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बलिया रेलवे स्टेशन का गुंबद क्षतिग्रस्त, वीडियो हो रहा वायरल

width="500"

बलिया। अमृत महोत्सव के तहत करोड़ो रूपये की लागत से बन रहा बलिया रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के ऊपर बना गुंबद अचानक ध्वस्त हो गया। इससे कुछ देर के लिये स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। क्षतिग्रस्त गुंबद देखने के लिये लोगों की भीड़ जमा हो गयी। इसका वीडियो किसी ने बनाकर वारयल कर दिया।

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि बलिया रेलवे स्टेशन के गुंबद के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं लोगों में चर्चा रही कि सरकार चाहे कितना भी प्रयास कर लें लेकिन भ्रष्टाचार करने वाले अपने आदतों से बाज नहीं आएंगे और इसका जीता जागता उदाहरण बलिया रेलवे स्टेशन का क्षतिग्रस्त गुंबद है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *