You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : ठंड से बचाव के लिए 500 लोगों में कंबल का किया गया वितरण

width="500"


बेल्थरा रोड (बलिया)।
सीयर विकास खंड के ग्राम सभा फरसाटार में भीषण ठंड से बचाव हेतु 500 लोगों में कंबल का वितरण का कार्य किया गया। जरूरतमंद कंबल पाकर समाजसेवी हसन रब्बानी का शुक्रिया किया। ज्ञात हो ग्राम सभा फरसाटार के मूल निवासी व समाज सेवा के प्रति जागरूक रहने वाले हसन रब्बानी पड़ रहे ठंड के प्रति लोगों की जरूरी व्यवस्था से रूबरू होते हुए अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी से गांव के जरूरतमंद लोगों में कंबल वितरण का अनुरोध किया था। रब्बानी का अनुरोध रंग लाया और नायब तहसीलदार सीयर दीपक सिंह की देख-रेख में 500 लोगों को कंबल वितरण किया गया। जरूरतमंद कंबल पाकर अति उत्साहित होते हुए सभी का शुक्रिया अदा किए। इस अवसर पर अनवर उर्फ (अन्नू) मुनीम चौहान, सुशील यादव, राकेश कुमार राजभर, मोहम्मद कासिफ, नजम अहमद, बाबर फरसाटारी, मोहम्मद वारिस, फरहान अहमद, फरहान जमील, अनीस आलम आदि उपस्थित रहे।
जयप्रकाश बरनवाल

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *