You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : खड़ी ट्रैक्टर पर चोरों ने किया हाथ साफ

width="500"


बांसडीह (बलिया)।
कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर में शनिवार आधी रात चोरों ने बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर खड़ी ट्रैक्टर पर हाथ साफ कर दिया और वहां से गाड़ी लेकर निकल भागे। ट्रैक्टर चोरी की घटना जानकारी दुकानदार कों तब हुई जब वह अगले दिन सुबह दुकान खोलने पहुंचे। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बकवा निवासी उमेश सिंह परिहार की शिवरामपुर में सड़क किनारे बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। उनकी ट्रैक्टर भी रोज की भांति दुकान पर हीं खड़ी रहती है। दुकानदार शनिवार शाम से दुकान बंद कर घर चले गए। इसी दौरान देर रात चोरों ने उनके दुकान के सामने खड़ी ट्रैक्टर चोरी कर लिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित व्यवसायी द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। सूचना पाकर पहुंचीं पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वहां मौजूद सीसीटीवी कैमरों को चेक करने पर यह पता चला कि समय रात 02ः35 पर वहां से दो चोरों द्वारा ट्रैक्टर चोरी कर ले जाने की वारदात दिख रही है। चोर ट्रैक्टर लेकर बलिया की तरफ गये हैं। प्रकरण में पुलिस टीम ट्रैक्टर की खोजबीन में जुटी है। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रैक्टर बरामद करने के प्रयास किये जा रहें हैं। जल्द ही ट्रैक्टर सहित शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विजय गुप्ता

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *