You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : निजी क्लिनिक में प्रसव के बाद प्रसुता की मौत, अस्पताल सील

width="500"

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के जोगीडीह, बुढ़ऊं, (कुरेजी) स्थित अपने मायके में आई एक प्रसुता की प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों द्वारा नगर पंचायत रतसर स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराए जाने के बाद प्रसूता की प्रसव के उपरांत मौत हो गयी। मंगलवार को प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया गया था। जहां प्रसव के उपरान्त निर्मला ने एक बच्चे को जन्म दिया। उसके बाद उसकी तबियत ज्यादा गंभीर हो गई। आनन-फानन में परिजनों द्वारा महिला को सदर अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं नवजात शिशु की हालत नाज़ुक बनी हुई है।


गौरतलब है कि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सरदासपुर गांव निवासी टुनटुन राजभर से निर्मला का विवाह हुआ था जिसका मायका गड़वार थाना क्षेत्र के जोगीडीह, बुढ़ऊ (कुरेजी) में था। नगर पंचायत रतसर कला स्थित ग्रामीण बैंक के समीप कटरे के कमरे में उक्त क्लीनिक बिना होर्डिंग व बोर्ड के कृष्णा व उसकी मां दाई चांदमुनि द्वारा संचालित किया जा रहा था। उक्त प्रसुता के मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर बुधवार को एसीएमओ डा. योगेंद्र दास, एसीएमओ डा. पद्मावती, डिप्टी सीएमओ डा.अरविन्द चौधरी व सीएचसी अधीक्षक डा.राकिफ अख्तर ने मौके पर पहुंचकर कटरे के कमरे में संचालित होने वाले कथित क्लीनिक को सील कर आवश्यक कार्रवाई की।

मां-बेटे पर मुकदमा दर्ज
घटना के बारे में थाना प्रभारी हितेश कुमार ने बताया कि प्रसुता निर्मला की मौत के मामले में उसके पति टुनटुन राजभर के तहरीर पर कथित क्लिनिक की दाई चांदमुनि व उसके पुत्र कृष्णा के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *