You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : चीफ फार्मासिस्ट एवं एचईओ हुए सेवानिवृत, अस्पताल में संपन्न हुआ विदाई समारोह

width="500"


बेल्थरा रोड (बलिया)।
स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर से चीफ फार्मासिस्ट इश्तियाक अहमद तथा स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रामानन्द वर्मा मंगलवार को सेवानिवृत हो गए। अधीक्षक डॉ0 राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बीते क्षणों की चर्चा कर सकुशल सेवानिवृति पर संतोष व्यक्त किया गया। साथ ही मोमेंटो, ऊनी साल, रामचरित मानस पुस्तक, छड़ी, बैग आदि से सम्मानित कर विदाई दी गई। इस मौके पर डा. सतीश कुमार, डा. सत्येंद्र वर्मा, डा. रणधीर सिंह, डा. संजय जायसवाल, नवागत चीफ फार्मासिस्ट अरविन्द गुप्ता, फार्मासिस्ट रविन्द्र चौधरी, एआरओ अरविन्द यादव, ओमप्रकाश यादव, नेत्र परीक्षण अधिकारी श्वेतांक, विनय यादव, सुशील कुमार, नवीन कुमार, अनुभव मिश्र, त्रिपुरारी शर्मा आदि मौजूद रहे।
जयप्र्रकाश बरनवाल

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *