You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का हुआ भव्य स्वागत

width="500"

हरेराम यादव,


मझौंवा (बलिया)। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री पंचायतीराज ओमप्रकाश राजभर के ज़िले में आगमन पर ग्राम पंचायत अधिकारी संघ ने जिलाध्यक्ष अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में स्वागत व अभिनंदन किया। प्रदेश संगठन के मार्गदर्शन में जिलाध्यक्ष अनिल कुमार यादव एवं मंत्री योगेश चौबे ने कर्मचारी हित में अपनी तीन सूत्रीय मांग पत्रों को सौंपा। जिसमें ग्राम पंचायत अधिकारी की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट से बढ़ाकर स्नातक किए जाने, ग्रेड पे व वाहन भत्ता सम्मिलित है।

जिस पर विभागीय मंत्री ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए विभाग की प्रत्येक योजना को ग्राम पंचायत के हर व्यक्ति तक सहज रूप से पहुंचाने की ज़िम्मेदारी दिए और कहा कि आपकी जो भी समस्या है उसे दूर करने का मैं हर संभव प्रयास करूंगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल कुमार यादव, मंत्री योगेश चौबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश यादव, उपाध्यक्ष हरीश कुमार, रितेश राय, तेज बहादुर, मीडिया प्रभारी प्रशांत यादव, आनंद प्रकाश सहित सभी ग्राम पंचायत अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *