You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : भाजपा का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन, चर्चाओं में कई चेहरे

width="500"

रोशन जायसवाल,
बलिया।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में कई कद्दावर नेताओं के नामों की चर्चा जोर शोर से चल रही है। दिल्ली से आ रही खबर के अनुसार 25 अप्रैल से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो जाएगी। जिसमें मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम की चर्चा जबरदस्त हो रही है। वहीं तमिलनाडु की विधायक बनीती श्रीनिवासन, बीजेपी की वरिष्ठ नेता डी पुरंदेश्वरी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, हरियाणा के पूर्व सीएम केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के नामों की चर्चा है। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की बतायी जा रही है।

गौरतलब हो कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु से मुलाकात की थी। उसके बाद भाजपा के राजनीतिक गलियारों में चर्चा यह होने लगी कि कुछ केंद्रीय मंत्री को संगठन के काम में लगाया जाएगा। ऐसे में मंत्रीमंडल का भी विस्तार होने की संभावना बनेगी। वहीं दूसरी तरफ पिछले दिनों एक बैठक दिल्ली में हुई जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल रहे। अब देखना यह होगा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी पर कौन बैठता है। वैसे ज्यादातर चर्चा शिवराज सिंह चौहान की हो रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *