You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : 23 जनवरी को हो सकती है भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा

width="500"

रोशन जायसवाल,
बलिया।
भाजपा का अगला जिलाध्यक्ष कौन होगा इसको लेकर बुधवार को भाजपा के राजनीतिक गलियारों में चर्चा बना रहा। संभावना यह है कि 23 जनवरी को घोषणा हो सकती है। वैसे कुल 56 दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। चर्चा यह भी हो रही है कि क्षत्रिय चेहरे में प्रदीप सिंह व ब्राह्मण चेहरे में संजय मिश्रा का नाम सामने आ सकता है। हालांकि और भी दावेदारों का यह कहना है कि हमारे नाम पर पार्टी विचार कर सकती है।

वैसे ब्राह्मण चेहरों में संजय मिश्रा का नाम सबसे उपर माना जा रहा है। हालांकि कुछ दावेदारों ने संजय मिश्रा की शिकायत पार्टी नेतृत्व में की थी। अब देखना यह होगा कि पार्टी नेतृत्व उस शिकायतों पर विचार करती है या फिर नजरअंदाज करती है। भाजपा कार्यालय पर यह भी चर्चा हो रही है कि 23 जनवरी को भाजपा के जिलाध्यक्ष की घोषणा हो सकती है। वैसे एक सूत्र ने यह भी बताया कि संघ के एक बड़े पदाधिकारी व पार्टी के बडे नेताओं ने संजय मिश्रा के नाम पर सहमति बनायी है। वहीं दूसरी तरफ क्षत्रिय चेहरे में प्रदीप सिंह भी किसी से कम नहीं है। यदि पार्टी ने किसी क्षत्रिय को जिलाध्यक्ष बनाने की मंशा बनायी होगी तो प्रदीप सिंह बेहतर चेहरा हो सकते है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *