You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बलिया महोत्सव का हुआ शानदार आगाज

width="500"


बंगाल विभाजन पर बनीं फिल्म बंगाल 1947 का किया गया प्रदर्शन
फिल्म के आए सभी कलाकारों को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया सम्मानित

रोशन जायसवाल
बलिया।
नगर के पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में सोमवार से शुरू हुए कला सांस्कृतिक और विरासत के बेजोड़ संगम पांच दिवसीय बलिया महोत्सव का शानदार आगाज हुआ। नगर विधायक व प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह व सीआरओ त्रिभुवन आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इसके तहत सुबह मैराथन व दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महोत्सव के पहले दिन बंगाल के विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनीं फिल्म बंगाल 1947 की विशेष प्रस्तुति की गई। फिल्म में जमींदार वंश से आने वाले लंदन में पढे़-लिखे एक व्यक्ति व निचली जाति की एक महिला के बीच प्रेम संबंध की कहानी को बयां किया गया है।

करीब दो घंटे से अधिक समय तक चली फिल्म को मंत्री दयाशंकर सिंह सहित सैकडों की संख्या में मौजूद लोगों ने पूरी तन्मयता के साथ देखा। फिल्म में बंगाल बंटवारे की त्रासदी को जिस तरह से प्रदर्शित किया गया है उसे देख लोग द्रवित हो उठे। खासकर महिलाओं पर हुए जुल्म को जिस तरह से फिल्म में चित्रित किया गया है उसे देख लोग द्रवित हो उठे। फिल्म में बंगाल विभाजन के दर्द को कलाकारों ने जिस तरह से प्रस्तुत किया है उसे देख लोग जमकर ताली बजाए।

इस दौरान पूरा पंडाल भारत माता के जयकारे से गूंज उठा। आयोजन में फिल्म के डायरेक्टर आकाश आदित्य लामा, फिल्म अभिनेता अंकुर अरमान, अभिनेत्री सुरभि कृष्णा, सह कलाकार विक्रम आदि सभी कलाकारों को मंत्री दयाशंकर सिंह ने स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के कपिलदेव, जितेंद्र राव, सोनू सिंह, देवेश राय, राघव सिंह आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *