
उत्तर प्रदेश पुलिस ने बनारस को रोमांचक मुकाबले में हराया
बलिया। सहतवार में महिला स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले उत्तर प्रदेश पुलिस ने बनारस को 24-18 से हरा दिया। बलिया के सहतवार स्थित बड़ा पोखरा मैदान में सोमवार को 51वीं उत्तर प्रदेश सीनियर महिला कबड्डी चैंपियनशिप का फाइनल उत्तर प्रदेश पुलिस और बनारस के बीच रोमांचक मुकाबले हुए, जिसमे उत्तर प्रदेश पुलिस ने बनारस को 22-18 से हराया।
फाइनल का शुभारंभ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनकी हौसला अफजाई की। इस मौके पर नीरज सिंह गुड्डू ने खिलाड़ियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अवलेश सिंह ने कहा कि खेल को हमेशा खेल की भावना से खेलना चाहिए, और सहतवार में इस तरह के प्रदेश स्तरीय आयोजन महिला कबड्डी के क्षेत्र में एक उत्कृष्ट उदाहरण हैं। जिला कबड्डी एसोसिएशन के चेयरमैन नीरज सिंह गुड्डू ने इस मौके पर कहा कि इस प्रतियोगिता से महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के पचास से अधिक जनपदों की टीम इस चैंपियनशिप में भाग लिया।
कार्यक्रम में कबड्डी संघ प्रदेश अध्यक्ष विकाश सिंह, प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव राजेश सिंह, सुखदेव दास, किसान नेता केडी सिंह रहीमल सिंह पंकज सिंह, धीरेन्द्र शुक्ल, भारती सिंह, डॉ. शम्भू नाथ सिंह संतोष सिंह, संजीत यादव, फागू यादव, राजू सिंह, प्रेम प्रकाश राजभर, बृदा वर्मा समेत कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

