You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

जमीन से टकराते ही यात्री विमान में लगी आग, 42 लोगों की हुई मौत

width="500"

अजरबैजान एयरलाइंस का यात्री विमान लैंडिंग के वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जमीन से टकराते ही विमान में आग लग गयी। विमान में 67 लोग सवार थे, जिनमें पांच क्रू मेंबर्स थे। इस हादसे में 42 लोगों की मौत होने की आशंका है। बता दें कि यह विमान अजरबैजान के बाकू से रूस के चेचन्या जा रहा था. कजाकिस्तान सरकार का कहना है कि अजरबैजान प्लेन क्रैश में 42 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में 25 लोग बचने में सफल रहे। इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि लैंडिंग के वक्त विमान में भयंकर आग लग जाती है। इसके बाद पूरा प्लेन जलने लगता है। विमान के क्रैश होने को लेकर कई कारण सामने आ रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *