You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : यूपी में विधानसभा उपचुनाव : भाजपा ने सात सीटों पर उतारे अपने प्रत्याशी, देखें लिस्ट

width="500"

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 13 नवंबर को नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी घोषणा कर दी है। वहीं भाजपा ने सात सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। भाजपा ने गाजियाबाद से संजीव शर्मा को, करहल से अनुजेश यादव को, कुंदरकी से रामवीर ठाकुर को, खैर से सुरेंद्र दिलेर को, फूलपुर से दीपक पटेल को, कटेहरी धर्मराज निषाद और मझवां से सुचिस्मिता मौर्या को प्रत्याशी बनाया है।

उपचुनाव के लिए नामांकन करने की अंतिम तारीख 25 अक्तूबर है। अखिलेश यादव की सपा सात सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। सपा ने अभी तक अपने ‘पीडीए’ के फार्मूले पर फोकस किया है। वहीं बसपा सुप्रीमो ने उपचुनाव के लिए अधिकतर सीटों पर विधानसभा प्रभारी घोषित कर रखा है। कुंदरकी से रफतउल्ला, मझवां दीपू तिवारी, कटेहरी, अमित वर्मा, मीरापुर शाहनजर, गाजियाबाद पीएन गर्ग, करहल अवनीश कुमार शाक्य को प्रभारी बनाया गया है। इसके लिए 13 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। यूपी की जिन नौ सीटों पर उपचुनाव होना है उनमें से 4 सीटों पर समजावादी पार्टी, 3 सीटों पर बीजेपी और एक-एक सीट पर रालोद और निषाद पार्टी का कब्जा रहा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *