You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : प्रयागराज में बिछड़े सभी पहुंचे सकुशल गांव जश्न

width="500"

बेरुआरबारी (बलिया)। क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवा के एक दर्जन से अधिक महिलाएं व पुरुष मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में स्नान करने के लिए गए हुए थे। रात में अचानक जहां अफवाह के दौरान कई लोग इधर से उधर हो गए जानकारी न होने के अभाव में परिजन काफी परेशान रहे। लेकिन देर रात तक सभी लोगों के सकुशल वापस आने की खबर मिलते ही परिजनों गांव में जश्न का माहौल हो गया।


जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवा गांव के दर्जनों महिलाएं- पुरुष प्रयागराज में मौनी अमावस्या को स्नान करने गए थे। इन्हीं लोगों के साथ उषा देवी 50 वर्ष पत्नी लल्लन राजभर भी गई थी जो मौनी अमावस्या के दिन अपने लोगों से बिछड़ गई थी। था उसके बाद कोई खबर नहीं मिलने से परिजन परेशान थे। लेकिन शुक्रवार की देर रात जब घर पहुंची तो घर व गांव में जश्न का माहौल हैं। वहीं उषा ने बताया कि रात एक बजे के करीब स्नान करने के बाद सभी एक साथ मेले से बाहर निकल रहे थे तभी अचानक सभी लोग भागते नजर आए हम सभी कुछ समझ पाते तब तक सभी एक दूसरे से बिछड़ गए। उषा ने बताया कि घर के लोगों ने कागज पर मोबाइल नंबर दिया था जिस पर एक बार घर वालों से बात हुआ लेकिन उसके बाद कागज कही गिर गया लेकिन प्रशासन व लोगों की मदद से मुझे कोई दिक्कत नहीं हुआ था आज मैं अपने बाल बच्चों के बीच सकुशल आ गई यह सब ईश्वर की कृपा हैं। वही ग्राम प्रधान छोटक राजभर ने बताया कि मौनी अमावस्या के घटना के बाद प्रशासन व स्थानीय लोगों ने काफी मदद की जो काफी सराहनीय है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *