You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी का पुलिस से मुठभेड़, गोली लगने से घायल

width="500"

तमंचा व कारतूस बरामद, गैंगरेप का था आरोपी
बलिया।
जिले में महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चल रहे मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना पकड़ी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले नामजद आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। आत्मरक्षार्थ की कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मौके से पुलिस ने तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
27 सितंबर को पकड़ी थाने पर एक महिला ने प्रार्थना पत्र दिया। उसमें आरोप लगाया गया कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दो लोगों ने बलात्कार किया है। इस शिकायत पर थाना पकड़ी में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी राजकुमार पुत्र राजेश निवासी सुखपुरा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वारदात में प्रयुक्त असलहा उसने बगहां पुलिया के नीचे छिपा रखा है।

ऐसे हुई मुठभेड़
असलहा बरामदगी के लिए जब पुलिस टीम आरोपी को लेकर बगहां पुलिया पहुंची, तो आरोपी ने अचानक पुलिस पर हमला कर दिया। उसने ललकारते हुए फायरिंग की कोशिश की। पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। आरोपी ने दोबारा फायर करने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी राजकुमार के दाहिने पैर में गोली लग गई।

बरामदगी और कार्रवाई
मौके से पुलिस ने एक अवैध 315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए। घायल आरोपी को तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया गया है। उसके खिलाफ स्थानीय थाने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक का बयान
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला अपराधों के खिलाफ पुलिस सख्ती से काम कर रही है। नाबालिग के साथ घृणित अपराध करने वाले आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *