You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : पत्नी की गला रेतकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

width="500"

बलिया। गड़वार थाना पुलिस ने दहेज हत्या से सम्बन्धित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया।
पुलिस के अनुसार सात मई 2025 को थाना गड़वार अन्तर्गत ग्राम हजौली में धनेश गुप्ता पुत्र कन्हैया गुप्ता निवासी बनकटा थाना कोतवाली बलिया द्वारा दहेज की बात को लेकर अपनी पत्नी को उस्तरा से गला रेतकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया। पुलिस ने वादी के तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम बनाकर तलाश किया जाने लगा। इसी क्रम में गुरूवार को गड़वार पुलिस टीम के प्रभारी निरीक्षक रत्नेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखविर की सूचना पर अभियुक्त धनेश गुप्ता पुत्र कन्हैया गुप्ता निवासी बनकटा थाना कोतवाली बलिया को पहाडपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *