Asarfi

Ballia :मवेशियों को चारा खिला रहे युवक को पड़ोसी ने मारी गोली, चार हिरासत में

width="500"

शिवदयाल पांडेय मनन,
बैरिया (बलिया)।
स्थानीय थाना क्षेत्र के गंगा उस पार भुआल छपरा-नौरंगा गांव में मंगलवार की सुबह-सुबह अपने दरवाजे पर मवेशियों को चारा खिला रहे अशोक ठाकुर 35 वर्ष पर लक्ष्य करके पड़ोसी नारायण ठाकुर ने असलहा से गोली मार दी। गोली अशोक ठाकुर के कलाई में लगी। वह लहूलूहान होकर होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद अफरा तफरी मच गयी। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए घायल अशोक ठाकुर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था।
गोली लगने से घायल अशोक ठाकुर के भाई रविंद्र ठाकुर ने बैरिया थाने में इस बाबत तहरीर देकर आरोप लगाया कि नारायण ठाकुर ने मेरे भाई को गोली मार दी। जबकि अमर ठाकुर ने मोबाइल से आरोपी को लोकेशन दिया। घटना का षड्यंत्र रचने में कृष्णा ठाकुर, चंदन ठाकुर व घूरन ठाकुर शामिल है। आरोपियों के विरुद्ध बैरिया पुलिस ने अपराध संख्या 92/2026 धारा 109/3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि रविंद्र ठाकुर के तहरीर पर नारायण ठाकुर, गोविंद ठाकुर, कृष्णा ठाकुर, चंदन ठाकुर, अमर ठाकुर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पांच आरोपियों में से चार को हिरासत में ले लिया गया है। दोनों पक्षों के बीच फसल काटने को लेकर विवाद चल रहा था। प्रथम दृष्टया में घटना प्रायोजित प्रतीत हो रहा है। मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। जांचोंपरान्त इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी। मौके पर क्षेत्राधिकारी बैरिया, प्रभारी निरीक्षक बैरिया आरपी सिंह सहित सर्किल के कई थानों की फोर्स पहुंच गई है। हिरासत में लिए गए आरोपियों का नाम गोविंद ठाकुर, अमर ठाकुर, कृष्णा ठाकुर तथा चंदन ठाकुर निवासी भुआल छपरा- नौरंगा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *