Ballia : छत पर कपड़ा सुखाने गई महिला को बंदर ने दिया धक्का, नीचे गिरकर मौत

बैरिया (बलिया)। क्षेत्र के नवका गांव मे बंदर ने छत से महिला को धक्का देकर जमीन पर नीचे गिरा दिया। इलाज के दौरान घायल महिला की मौत हो गयी। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मच गया। नवका गांव निवासी अनिल प्रजापति की पत्नी लीलावती देवी 60 वर्ष अपने छत पर सूखने के लिए भीगे हुए कपड़े फैलाने गई थी कि अचानक उन पर बंदर ने हमला बोल दिया।
वह बुरी तरह घायल हो गई। उन्हें छत से धक्का देखकर बंदर ने नीचे गिरा दिया। घायल लीलावती देवी को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। जहां से उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान सोमवार की रात उनकी मौत हो गई।पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया।
ग्रामीणों ने बताया इस गांव में बंदरों का आतंक मचा हुआ है। जिसके डर से बच्चे महिलाएं काफी परेशान है। इस संदर्भ में वन विभाग को कई बार शिकायत की गई कि उनके द्वारा बंदरों को पकड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। मृतक लीलावती देवी के परिजनों ने जिला अधिकारी से जाग्रह किया है कि गांव में इस तरह की दुर्घटना दोबारा ना हो इसके लिए वन विभाग को उचित करवाई हेतु निर्देशित करें।

