Asarfi

Ballia : प्री-बोर्ड परीक्षा में 96 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

width="500"

हरेराम यादव,
मझौंवा।
पीएन इंटर कॉलेज दुबे छपरा व आदर्श इन्टर कालेज मझौवां में प्री बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ सुचिता पूर्ण ढंग से सोमवार के दिन संपन्न हुआ। सोमवार को कक्षा 10 एवं 12 के विद्यार्थियों का अंग्रेजी का प्रश्न पत्र था जिसमें 96ः छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यालय के अध्यापक एवं कर्मचारी परीक्षा के सुचिता पर विशेष ध्यान रखते हुए सीसीटीवी कैमरा के जद में परीक्षा कराई गई जिसमें छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दिया।


विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधांशु प्रकाश मिश्रा उर्फ बबलू ने बताया कि 96 प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया है, 4 प्रतिशत विद्यार्थी किसी कारणवश परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो पाए। वहीं आदर्श इन्टर कालेज मझौवां के प्रधानाचार्य अनिल सिंह ने बताया कि परीक्षा शुचितापूर्ण ढंग़ से सम्मपन हुई। जिसमें विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारीयो का सहयोग सराहनीय रहा। परीक्षा बोर्ड के नियमानुसार कराई जा रही है और परीक्षा की सुचिता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *