You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बलिया में साइबर ठगी के 62.74 लाख रुपये वापस

width="500"

बलिया। जनपदीय साइबर सेल एवं रेवती थाना पुलिस की तत्परता से साइबर ठगी के शिकार एक युवक को बड़ी राहत मिली है। अज्ञात साइबर ठगों द्वारा फर्जीवाड़ा कर निकाली गई धनराशि में से 62,74,524 रुपये न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए।


पुलिस के अनुसार, गायघाट निवासी आशुतोष शंकर सिंह ने 14 दिसंबर 2025 को साइबर पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनके बैंक खाते से धोखाधड़ी कर कुल 68 लाख रुपये स्थानांतरित कर लिए गए थे।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ओमवीर सिह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) व नोडल साइबर सेल कृपा शंकर तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया फहीम कुरैशी के पर्यवेक्षण में जनपदीय साइबर सेल और रेवती थाना पुलिस ने समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई की। जांच और विधिक प्रक्रिया के बाद न्यायालय के आदेशानुसार 28 फरवरी को 62,74,524 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने साइबर सेल और रेवती थाना पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *