You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : प्रथम पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, सैकड़ों लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

width="500"

बलिया। जनपद के प्रख्यात व्यवसायी एवं समाजसेवी दशरथ प्रसाद की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर जगदीशपुर स्थित आवास पर शुक्रवार को सांय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने स्वर्गीय दशरथ प्रसाद के सामाजिक योगदान, उदार व्यक्तित्व और जनसेवा के प्रति समर्पण को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जीवनभर समाज के हर वर्ग के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य किया। उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्य आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।


इस मौके पर मुख्य रूप से कुशवाहा सभा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व प्रमुख बड़ेलाल मौर्य, बंटी वर्मा, प्रधान रामप्रवेश वर्मा, विनोद वर्मा, भानु वर्मा, अखिलेश वर्मा, दीनानाथ वर्मा, प्रधान सुधीर मौर्या, महेश वर्मा, सतेन्द्र वर्मा, पवन, प्रेमनाथ वर्मा आदि उपस्थित रहे। परमात्मा कुशवाहा और हृदयनन्द वर्मा ने आभार व्यक्त किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *