You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बीजेपी जिलाध्यक्ष के लिये 56 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

width="500"

सबसे ज्यादा ब्राह्मण उम्मीदवार है दौड़ में
रोशन जायसवाल,
बलिया।
भारतीय जनता पार्टी का अगला जिलाध्यक्ष कौन होगा इसका फैसला बहुत जल्द होगा। बुधवार को जीराबस्ती स्थित भाजपा कार्यालय में सुबह 10 बजे से लेकर तीन बजे तक 56 नेताओं ने अध्यक्ष पद के लिये नामांकन पत्र दाखिल किया है। अयोध्या के पूर्व सांसद व चुनाव पर्यवेक्षक लल्लू सिंह व काशी प्रांत के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष चुनाव अधिकारी महेश चंद श्रीवास्तव पूरे दिन पीडब्ल्यूडी डाकबंगले में स्थानीय नेताओं व पदाधिकारियों से राय शुमारी लेते रहे।

इस दौरान भाजपा कार्यालय से लगायत पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस तक नेताओं की भीड़ जमी रही। नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में महिलाएं भी शामिल है। अब देखना यह होगा कि अगला जिलाध्यक्ष कौन होगा। जानकारी यह मिली कि बलिया से कुछ नाम सलेक्ट होकर क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर भेजे जाएंगे। उसके बाद तीन नाम लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय जाएगा। फिर उसके बाद तय होगा कि पार्टी का जिलाध्यक्ष कौन होगा।

जानें किसने किया नामांकन
बलिया। भाजपा जिलाध्यक्ष के लिये चंद्रप्रकाश पाठक, अनूप चौबे, माधव गुप्ता, कृष्णा पांडेय, अंजनी राय, रामायण सिंह, मनोज श्रीवास्तव, विनोद दुबे, लाल बहादुर भारती, राधेश्याम वर्मा, चंद्रशेखर सिंह, देवेंद्र गुप्ता, खड़क बहादुर तिवारी, नकूल चौबे, प्रदीप सिंह, तारकेश्वर नाथ सिंह, संतोष कुमार पांडेय, दिनेश पाठक, शारदानंद साहनी, मनोरमा गुप्ता, राजू मोहन चौधरी, उपेंद्र पांडेय, देवनारायण प्रजापति, संजय मिश्रा, अरूण सिंह बंटू, रामदवल निषाद, ओंकार सिंह, सुरेंद्र चौहान, नथुनी चौहान, जावेद कमर खां, दिनेश सिंह, लाल बहादुर सिंह, प्रदीप गुप्ता, संजीव कुमार डंपू, हरिनारायण गुप्ता, श्री नारायण राजभर, रंजना राय, अनूप सिंह, प्रभुनाथ राजभर, सतीश गुप्ता, प्रदीप वर्मा, रंजीत कुशवाहा, धनंजय कन्नौजिया, नागेंद्र पांडेय, संध्या पांडेय, अवनीश राय छोटू, जयप्रकाश साहू, अमिताभ उपाध्याय, सतीश गुप्ता, प्रदीप वर्मा, विनोद तिवारी, शशिकला तिवारी, हेमंत पाठक, विजय गुप्ता, मिलन राम व विनोद तिवारी ने अपना नामांकन दाखिल किया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *