You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बलिया डीएम एक्शन में 40 लेखपालों को किया स्थानांतरण

width="500"


बलिया।
जिलाधिकारी द्वारा राजस्व प्रशासन एवं सुधार के दृष्टिगत समयाविधि एक ही तहसील में 9 वर्ष से अधिक समय से तैनात 13 लेखपाल तथा 8 वर्ष से अधिक समय से तैनात 27 लेखपालों अर्थात कुल 40 लेखपालों का स्थानांतरण प्रशासनिक हित में किया गया हैं, जिसमें तहसील सदर के 18 लेखपाल, बांसडीह तहसील के 16 लेखपाल, तहसील रसड़ा के 1 लेखपाल, तहसील बेल्थारारोड के 2 लेखपाल, तहसील सिकंदरपुर के 1 लेखपाल और तहसील बैरिया के 2 लेखपाल का स्थानांतरण किया गया। यह जानकारी मुख्य राजस्व अधिकारी श्री त्रिभुवन ने देते हुए बताया कि इस आदेश का तत्काल अनुपालन करने के लिए संबंधित उपजिलाधिकारी को आदेशित किया गया हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *