You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : वीडियो कालिंग पर बात करते हुए प्रेमी युगल ने खाया जहर, प्रेमिका की मौत, प्रेमी की हालत गंभीर

width="500"

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बलिया जिले के रसड़ा निवासी प्रेमी युगल ने परिजनों के विरोध करने पर वीडियो कॉलिंग पर बात करते हुए विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। प्रेमी युगल के परिजनों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रेमी की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसका इलाज चल रहा है। बता दें कि प्रेमिका की सगाई 22 मई को होने वाली थी।


सूत्रों के अनुसार रसड़ा निवासी 20 वर्षीय युवती व उसके पड़ोसी 21 वर्षीय युवक में काफी दिनों से प्रेम संबंध चल रहा था। गैर जातीय होने के कारण शादी के लिए दोनों के परिजन तैयार नहीं थे। इसी बीच युवती के परिजनों ने उसकी सगाई कहीं और कर दी जिसकी जानकारी होने पर प्रेमी क्षुब्ध हो गया। सोमवार को दोनों वीडियो कॉलिंग से बात करते हुए विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ देर बार दोनों के परिजन अचेत देख खलबली मच गई। परिजन दोनों को स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्रेमी की हालत गंभीर होने पर भर्ती कर लिया।
इस बाबत एएसपी उत्तरी अनिल कुमार झा ने कहा कि सूचना पर पुलिस पहुंचकर युवक का इलाज करवा मामले की जांच पड़ताल कर रही है। युवती के शव को पोस्मार्टम को भेजा गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *