You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia Aaj Kal

Ballia : गंगा में समाई चक्की नौरंगा की सड़क, पुलिया पर भी खतरा

हरेराम यादव, मझौवां (बलिया)। बैरिया तहसील क्षेत्र के गंगा उस पार बसे चक्की नौरंगा गांव में गंगा की उतरती लहरों ने तबाही मचा दी है। नवरंग से चक्की नौरंगा को जोड़ने वाली प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनी सड़क का लगभग 1 किलोमीटर हिस्सा गंगा में समा गया। शेष सड़क पहले ही नदी की…

Read More

Ballia : महावीर के जयकारों से गूंजा बलिया, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, तस्वीरों में देखें अद्भुत नजारा

बलिया। ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस शनिवार को परंपरा के अनुरूप धूमधाम से निकला। ऊंट, घोड़े व गाजे बाजे के साथ निकले इस जुलूस में कई अखाड़ेदार शामिल थे। युवाओं के शौर्य कला प्रदर्शन को देखने के लिए नगर की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा था। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चप्पे-चप्पे पर जवान लगाए गए…

Read More

ballia : भाजपा नेत्री विजयालक्ष्मी सिंह ने दलित समुदाय के बीच मनाया रक्षाबंधन

शिवदयाल पांडेय मनन,बैरिया (बलिया)। पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री भरत सिंह की पुत्री भाजपा नेत्री विजयालक्ष्मी सिंह ने रक्षाबंधन का त्यौहार शनिवार को दलित बस्ती में दलित समुदाय के लोगों के बीच मनाया। जिसमें दलित वर्ग के भाइयों के कलाई पर राखी बांधी। मुंह मीठा कराया और उनके दीर्घायु होने की कामना की। इसी क्रम…

Read More

Ballia : पुलिस ने गुम हुआ पर्स नगदी व दस्तावेज़ समेत लौटाया, दंपत्ति ने दी धन्यवाद

बलिया। मनियर थाना पुलिस ने रक्षाबंधन के दिन क्षेत्र भ्रमण के दौरान एक गुम हुआ पर्स बरामद कर उसके मालिक को लौटा दिया। पर्स में 6,537 नगद, तीन आधार कार्ड और एक एटीएम कार्ड था।पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी बांसडीह व थानाध्यक्ष कौशल कुमार…

Read More

Ballia : 10,000 रुपये के इनामी गैंगेस्टर को पुलिस ने अवैध तमंचे संग दबोचा

बलिया। उभांव थाना पुलिस द्वारा इनामिया 10,000 रूपये गैंगेस्टर एक्ट मे वांछित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमन्चा व जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया।शनिवार तड़के लगभग 12ः52 बजे, थाना प्रभारी उभांव राजेन्द्र…

Read More

Ballia : बी फैक्स के सभापति बने सुनीत, उपसभापति लल्लन, परिवहन मंत्री के अनुज ने किया स्वागत

बलिया। नगर क्षेत्र के बसंतपुर स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति बी फैक्स के सभापति और उप-सभापति पद का चुनाव गुरुवार को संपन्न हुआ। इसमें बसंतपुर निवासी सुनीत सिंह सभापति व ब्रम्हाईन निवासी लल्लन प्रसाद उप-सभापति के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्वाचन अधिकारी दिलीप कुमार सिंह ने दोनों लोगों को जीत का प्रमाण पत्र…

Read More

Ballia : बलिया में स्कूल बस और ट्रक की भीषण टक्कर, कई छात्र गंभीर रूप से घायल

बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एएसएम कान्वेंट स्कूल, वैसहा गांव की एक स्कूल बस लगभग 2 बजे छात्रों को लेकर लौट रही थी, जब पटपर गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी…

Read More

Ballia : बाढ़ के बीच नाव से आई अनोखी बरात, गंगा की लहरों पर सजी यादगार शादी

बलिया। गंगा नदी में आई भीषण बाढ़ के बीच जहां एक ओर लोग दहशत और परेशानी में हैं, वहीं दूसरी ओर एक अनोखी और यादगार शादी ने इलाके में उत्सव जैसा माहौल बना दिया। बलिया से सटे बिहार के बक्सर जिले के सिमरी दियारा क्षेत्र में बाढ़ से चारों ओर पानी ही पानी है, लेकिन…

Read More

Ballia : बाढ़ के पानी में डूबकर बालक की मौत, मचा कोहराम

बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के गांव में एक 11 वर्षीय लड़का गंगा नदी में आई बाढ़ में गुरुवार को डूब गया। आस-पास के लोगों ने अथक प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल…

Read More

Ballia : जमुना राम मेमोरियल स्कूल की टीम का शानदार विजयी आगाज

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल में चार दिवसीय सीबीएसई ईस्ट जोन हॉकी टूर्नामेंट का दूसरा दिन रोमांचक मुकाबले के साथ संपन्न हुआ। युवा कल्याण अधिकारी आशीष कुमार और भाजपा के मंडल अध्यक्ष मोतीचंद गुप्ता ने खिलाड़ियों के साथ परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। अंडर 14 वर्ग के प्रथम मैच में खेल गांव प्रयागराज…

Read More