You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : पुलिस अधीक्षक ने किया सैनिक सम्मेलन, महिला आरक्षी मोनिका सम्मानित

width="500"

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिस लाइन आर.डी. त्रिपाठी सभागार में सैनिक सम्मेलन आयोजित किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनीं और त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। सम्मेलन में योगा स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली महिला आरक्षी मोनिका शुक्ला को कुशल खिलाड़ी भर्ती नियमावली-2021 के तहत मुख्य आरक्षी पद पर पदोन्नति मिलने पर सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले अन्य पुलिस कर्मियों को भी सराहा गया।


सम्मेलन के बाद अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक ने लंबित विवेचनाओं का समय से निस्तारण, वांछित अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी, अवैध शराब व मादक पदार्थों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने महिला अपराधों पर त्वरित कार्यवाही और रात्रि गश्त बढ़ाने के भी आदेश दिए। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अनिल कुमार झा, दक्षिणी कृपा शंकर, सभी क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *