You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : रक्षाबंधन के दिन ही बहन के सामने भाई को जीजा ने मारी चाकू, हालत गंभीर, तीन पर मुकदमा

width="500"

बांसडीह (बलिया)। रक्षाबंधन के दिन सोमवार को बहन के घर राखी बंधवाने आए भाई पर जानलेवा हमला कर जीजा ने चाकू मार दिया। इससे भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बहन ने अपने ही पति शेषनाथ गोंड, देवर आशीष और उपेंद्र के खिलाफ तहरीर पुलिस में दे दी है। तहरीर मिलते ही बांसडीह कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करने के साथ ही महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर निवासी शेषनाथ गोंड का विवाह सहतवार थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव की प्रीति से हुई है। बीते कुछ समय से पति पत्नी के बीच कुछ आपसी विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर सोमवार को रक्षाबंधन के दिन प्रीति का भाई विकास अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ शिवरामपुर आया था, जहां पति पत्नी के विवाद को लेकर पंचायत होने लगी।
इसी दौरान कहासुनी बढ़ने पर जीजा शेषनाथ ने आक्रोशित होकर चाकू से अपने साले विकास पर हमला कर दिया। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से उसे गंभीर हालत में वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है। इस संबंध में कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर प्रमुख आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहें हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *